Skip to content
Criss Cross ClassesCriss Cross ClassesOur Content is Our Power
मेनू
  • होम
  • CBSE
    • हिंदी माध्यम
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
    • English Medium
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
  • राज्य बोर्ड
    • UP Board (UPMSP)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
मेनू
क्रिस क्रॉसहोमनोट्समहत्वपूर्ण प्रश्नवस्तुनिष्ठ प्रश्नक्विज़पिछले वर्ष के पेपरई-बुक्सEnglishहिंदी
Class 9 Math Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in Two Variables) Notes in Hindi

दो चरों वाले रैखिक समीकरण (Ch-4) Notes – Class 9 Math Chapter 4 in Hindi

Posted on June 27, 2023June 27, 2023 by Anshul Gupta

पाठ – 4

दो चरों वाले रैखिक समीकरण

In this post we have given the detailed notes of class 9 Math chapter 4 Linear Equations in Two Variables in Hindi. These notes are useful for the students who are going to appear in class 9 board exams.

इस पोस्ट में कक्षा 9 के गणित के पाठ 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण  के नोट्स दिये गए है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 9 में है एवं गणित विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board, CGBSE Board, MPBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 9
SubjectMath
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameदो चरों वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in Two Variables)
CategoryClass 9 Math Notes in Hindi
MediumHindi
Class 9 Math Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Notes in Hindi
Explore the topics
पाठ – 4
दो चरों वाले रैखिक समीकरण
पाठ 4, दो चरों वाले रैखिक समीकरण
दो चरों वाले रैखिक समीकरण
रैखिक समीकरण के हल
रैखिक समीकरण के सापेक्ष किसी बिंदु की स्थिति ज्ञात करना
हल सहित उदाहरण
अक्ष के सापेक्ष रेखा की स्थिति
हल सहित उदाहरण
दो चरों वाले रैखिक समीकरण के प्रयोग
रैखिक बहुपद घात
रैखिक समीकरण के उपयोग वाले उदाहरण
उदाहरण
इस रेखा पर स्थित सभी बिन्दुओं के लिए x = -4 होगा चाहे y का मान कुछ भी हो।ऋजु रेखा AB अभीष्ट आलेख है।

पाठ 4, दो चरों वाले रैखिक समीकरण

 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

एक समीकरण ऐसा कथन है जिसमें एक व्यंजक दूसरे व्यंजक के बराबर होता है। ax + by + c = 0, के रूप की समीकरण, जहाँ a, b और c वास्तविक संख्याएँ हैं, ताकि a ≠ 0 आरै b ≠ 0 हो, दो चरों में एक रैखिक समीकरण कहलाती है।

किसी रैखिक समीकरण के हल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जब

  • समीकरण के दोनों पक्षों में एक ही संख्या जोड़ी जाए (या उनमें से एक ही संख्या घटाई जाए)।
  • समीकरण के दोनों पक्षों को एक ही शून्येतर संख्या से गुणा किया (या भाग दिया) जाए।

रैखिक समीकरण के हल

दो चरों वाली एक रैखिक समीकरण के अपरिमित रूप से अनेक हल होते हैं। दो चरों वाली प्रत्येक रैखिक समीकरण का आलेख एक सरल रेखा होता है तथा इस आलेख (सरल रेखा) पर स्थित प्रत्येक बिंदु उस रैखिक समीकरण का एक हल निरूपित करता है। इस प्रकार, रैखिक समीकरण के प्रत्येक हल को समीकरण के आलेख पर एक अद्वितीय बिंदु द्वारा निरूपित कर सकते हैं। x = a और y = a के आलेख क्रमशः y-अक्ष और x-अक्ष के समांतर रेखाएँ हैं।

रैखिक समीकरण के सापेक्ष किसी बिंदु की स्थिति ज्ञात करना

किसी दिए हुए बिंदु की स्थिति क्या है इसको ज्ञात करने के लिए रैखिक समीकरण में x और y मान को रखते हैं अगर वह समीकरण को पूर्णतया संतुष्ट करता है तो बिंदु रेखा पर स्थित है अन्यथा नहीं तथा बिंदु की रेखा से निकटतम दूरी कितनी है इसे भी आसानी से ज्ञात किया जा सकता है एक उदाहरण के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते हैं।

हल सहित उदाहरण

उन बिंदुओं के निर्देशांक ज्ञात कीजिए जहाँ समीकरण 3x + 4y = 12 का आलेख x-अक्ष और y- अक्ष को काटता है।

हल:

रैखिक समीकरण 3x + 4y = 12 का आलेख x-अक्ष को उस बिंदु पर काटता है जहाँ y = 0 है।

रैखिक समीकरण में, y = 0 रखने पर, हमें 3x = 12, अर्थात् x = 4 प्राप्त होता है। इस प्रकार, वाँछित बिंदु (4, 0) है।

रैखिक समीकरण 3x + 4y = 12 का आलेख y- अक्ष को उस बिंदु पर काटता है, जहाँ x = 0 है। दी हुई समीकरण में, x = 0 रखने पर, हमें 4y = 12, अर्थात् y = 3 प्राप्त होता है। इस प्रकार, वाँछित बिंदु (0, 3) है।

अक्ष के सापेक्ष रेखा की स्थिति

  • यदि कोई रेखा x-अक्ष पर है तो वहाँ y = 0 होगा और यदि रेखा y-अक्ष पर है तो x = 0 होगा।
  • यदि कोई रेखा x-अक्ष के समान्तर है तो x के विभिन्न मानों के लिए y का मान निश्चित होगा और यदि रेखा y-अक्ष के समान्तर है तो y के विभिन्न मानों के लिए x का मान निश्चित होगा
  • मूल बिंदु से होकर गुजरने वाली रेखा का समीकरण ax + by = 0 होता है।

हल सहित उदाहरण

रैखिक समीकरण x + y = 5 का आलेख उस रेखा को किस बिंदु पर काटता है जो y- अक्ष के समांतर है, मूलबिंदु से 2 मात्रक की दूरी पर है तथा x-अक्ष की धनात्मक दिशा में है।

हल:

उस रेखा पर स्थित बिंदुओं के निर्देशांक, जो y-अक्ष के समांतर हैं, मूलबिंदु से 2 मात्रक की दूरी पर हैं तथा x- अक्ष की धनात्मक दिशा में हैं, (2, a) के रूप के होंगे। समीकरण x + y = 5 में, x = 2 आरै y = a रखने पर, a = 3 प्राप्त होता है। इस प्रकार, वाँछित बिंदु (2, 3) है।

समीकरण 2x + 5y = 20 के आलेख पर वह बिंदु निर्धारित कीजिए जिसका x- निर्देशांक कोटि का 5/2 गुना है।

क्योंकि बिंदु का ग- निर्देशांक उसकी कोटि का गुना है, इसलिए x =  y है।

अब 2x + 5y = 20 में x =  y रखने पर, y = 2 प्राप्त होता है।

अतः x = 5 है, इसलिए वांछित बिंदु (5, 2) है।

दो चरों वाले रैखिक समीकरण के प्रयोग

रैखिक समीकरणों के उपयोग से संख्याओं, आयु, परिमापों तथा मुद्रा के रूप में प्रयोग होने वाले सिक्कों व नोटों पर आधारित अनेक प्रकार की समस्याएँ हल की जा सकती हैं।

रैखिक बहुपद घात

एक रैखिक बहुपद घात एक का बहुपद होता है, अर्थात, चर का उच्चतम घातांक एक होता है, जैसे: ax + by + c = 0 जिसमें a, b और c वास्तविक संख्याएं हैं तथा a ≠ 0 और b ≠ 0

रैखिक समीकरण के उपयोग वाले उदाहरण

किसी पिंड पर एक अचर बल लगाने पर, उसके द्वारा किया गया कार्य उस अचर बल और बल की दिशा में पिंड द्वारा चली गई दूरी के गुणनफल के बराबर होता है। अचर बल 3 मात्रक लेते हुए, इस तथ्य को एक रैखिक समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए तथा उसका आलेख खींचिए। किया गया कार्य कितना है, जब चली गई दूरी 2 मात्रक है।

उत्तर:

किया गया कार्य = (अचर बल) × (दूरी)

= 3 × (दूरी),

अर्थात्, y = 3x है, जहाँ y (मात्रक) किया गया कार्य है तथा x (मात्रक) चली गई दूरी है। क्योंकि x = 2 मात्रक ( दिया) है, अतः, किया गया कार्य = 6 मात्रक है।

हम देखते हैं कि x = 0, y = 0 इस समीकरण को संतुष्ट करता है तथा x = 1, y = 3 भी इस समीकरण को संतुष्ट करता है।

उदाहरण

उदाहरण 1. एक नोटबुक की कीमत एक कलम की कीमत से दो गुनी है। इस कथन को निरूपित करने के लिए दो चरों वाला एक रैखिक समीकरण लिखिए। (संकेत मान लीजिए, नोटबुक की कीमत x रु है और कलम की कीमत y रु है)।

हल:
माना पेन की कीमत  = y रुपया है
और नोटबुक की कीमत = x रुपया है
प्रश्नानुसार,
नोटबुक की कीमत = 2 (पेन की कीमत)
x = 2y
⇒ x – 2y = 0

उदाहरण 2. निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को ax + by + c = 0  के रूप में व्यक्त कीजिए और प्रत्येक स्थिति में  a, b और c के मान बताइए:

  • 2x + 3y = 9.35
  • x – 5y – 10 = 0
  • –2x + 3y = 6

हल:

  • 2x + 3y = 9.35
    दिए गए समीकरण कोax + by + c = 0  के रूप में व्यक्त करने पर
    ⇒  2x + 3y – 9.35 =  0
    अत:   a = 2, b = 3, c = – 9.35
  • x –5y – 10 = 0
    दिए गए समीकरण कोax + by + c = 0  के रूप में व्यक्त करने पर
    ⇒ x –5y – 10 = 0
    अत: , a = 1, b = -5, c = -10
  • –2x + 3y = 6
    दिए गए समीकरण कोax + by + c = 0  के रूप में व्यक्त करने पर
    ⇒ –2x + 3y – 6 = 0
    अत:, a = – 2, b = 3, c = – 6

उदाहरण 3. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प सत्य है, और क्यों?
y = 3x + 5 का

  • एक अद्वितीय हल है,
  • केवल दो हल है,
  • अपरिमित रूप से अनेक हल हैं|

हल: अपरिमित रूप से अनेक हल हैं|

उदाहरण 4. निम्नलिखित समीकरणों में से प्रत्येक समीकरण के चार हल लिखिए:

  • 2x + y = 7
  • πx + y = 9
  • x = 4y

अत: x और y का दिए गए समीकरण के लिए चार हल निम्नलिखित है:

अत: x और y का दिए गए समीकरण के लिए चार हल निम्नलिखित है:

अत: x और y का दिए गए समीकरण के लिए चार हल निम्नलिखित है:

उदाहरण 5. दो चरों वाले निम्नलिखित रैखिक समीकरण का आलेख खींचिए:
3 = 2x + y

हल:

3 = 2x + y
⇒ y = 3 – 2x
समीकरण में x का मान 0, 1 और -1 रखने पर y का मान क्रमश: 3, 1 और  5 प्राप्त होता है

जिसकी सारणी निम्न है –

 

उदाहरण 6. अमरीका और कनाडा जैसे देशों में तापमान फारेनहाइट में मापा जाता है, जबकि भारत जैसे देशों में तापमान सेल्सियस में मापा जाता है। यहाँ फारेनहाइट को सेल्सियस में रूपांतरित करने वाला एक रैखिक समीकरण दिया गया है:

  • सेल्सियस को x-अक्ष और फारेनहाइट को y-अक्ष मानकर ऊपर दिए गए रैखि समीकरण का आलेख खींचिए।
  • यदि तापमान 30°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा?
  • यदि तापमान 95°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
  • यदि तापमान 0°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा? और यदि तापमान 0°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
  • क्या ऐसा भी कोई तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकत: समान है? यदि हाँ, तो उसे ज्ञात कीजिए।

हल :


इसीप्रकार x का मान 20 और 30 रखने पर y का मान 68 और 86 प्राप्त होगा

जिसकी तालिका निम्न है|

(v) माना t वह तापमान है जो सेल्सियस और फारेनहाईट दोनों में संख्यात्मक रूप से समान है|

उदाहरण 7.

  • एक चर वाले
  • दो चर वाले

समीकरण के रूप में y = 3 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल:

  • एक चर वाले समीकरण के रूप में y = 3 का ज्यामितीय निरूपण:
    संख्या रेखा खींचिए और उस पर 0 के दायीं ओर तीसरा चिह्न चिह्नित कीजिए।



अतः y = 3 की संख्या- रेखा पर यही ज्यामितीय स्थिति है।

  • दो चर वाले समीकरण के रूप में y = 3 को ज्यामितीय निरूपण:
    • वर्ग पत्रक (ग्राफ पेपर) पर X-अक्ष तथा Y-अक्ष खींचकर उन पर मापन चिह्न अंकित कीजिए।
    • Y-अक्ष पर +3 चिह्न से X-अक्ष के समान्तर रेखा AB खींचिए।

इस रेखा पर x ( भुज) के भिन्न-भिन्न मान वाले बिन्दुओं के लिए भी y (कोटि) का मान 3 स्थिर है।
ऋजु रेखा AB अभीष्ट आलेख है।

उदाहरण 8.

  • एक चर वाले
  • दो चर वाले

समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल:

  • एक चर वाले समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 का ज्यामितीय निरूपण:
    दिया हुआ समीकरण 2x + 9 = 0
    2x = -9
    x = -4
    संख्या-रेखा खींचिए। 0 के बायीं ओर -4 पर चिह्न लगाइए संख्या-रेखा पर 2x + 9 = 0 की यही स्थिति है।

  • दो चर वाले समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 का ज्यामितीय निरूपण:
    • ग्राफ पेपर पर X-अक्ष तथा Y-अक्ष खींचकर उन पर मापक चिन्ह अंकित कीजिए।
    • X-अक्ष पर  या -5 चिह्नित (अंकित) कीजिए और इससे Y-अक्ष के समान्तर रेखा AB खींचिए।

इस रेखा पर स्थित सभी बिन्दुओं के लिए x = -4  होगा चाहे y का मान कुछ भी हो।
ऋजु रेखा AB अभीष्ट आलेख है।

We hope that class 9 Math Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in Two Variables) Notes in Hindi helped you. If you have any queries about class 9 Math Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in Two Variables) Notes in Hindi or about any other Notes of class 9 Math in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible…

Category: Class 9 Math Notes in Hindi

Post navigation

← निर्देशांक ज्यामिति (Ch-3) Notes – Class 9 Math Chapter 3 in Hindi
यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय (Ch-5) Notes – Class 9 Math Chapter 5 in Hindi →

अपना सवाल या राय लिखें रद्द करें

आपका ईमेल किसी को नहीं दिखाया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है

Download our App Now - Criss Cross Classes

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

MORE NOTES

  • Class 10 Hindi (42)
  • Class 10 Math Notes in Hindi (15)
  • Class 10 Science Notes in Hindi (16)
  • Class 10 SST Notes in Hindi (22)
  • Class 11 Economics Notes in Hindi (14)
  • Class 11 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi (23)
  • Class 11 History Notes in Hindi (11)
  • Class 11 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 11 Political Science Notes in Hindi (20)
  • Class 11 Sociology Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Economics Notes in Hindi (20)
  • Class 12 English Notes (7)
  • Class 12 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 12 Hindi (51)
  • Class 12 History Notes in Hindi (16)
  • Class 12 Home Science Notes in Hindi (16)
  • Class 12 Notes (21)
  • Class 12 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Political Science Notes in Hindi (19)
  • Class 12 Sociology Notes in Hindi (16)
  • Class 9 Hindi (53)
  • Class 9 Math Notes in Hindi (23)
  • Class 9 Science Notes in Hindi (28)
  • Class 9 Social Science Notes in Hindi (29)
  • Physical Education CUET (8)
© 2026 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme