Skip to content
Criss Cross ClassesCriss Cross ClassesOur Content is Our Power
Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • Contact us
  • About us
Menu
Class 9 Social Science Chapter 9 कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है Notes in Hindi

कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है Notes || Class 9 Social Science Chapter 9 in Hindi ||

Posted on August 17, 2026 by

पाठ – 9

कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है

In this post we have given the detailed notes of class 9 Social Science chapter 9 The Price Puzzle: What Drives the Market in Hindi. These notes are useful for the students who are going to appear in class 9 board exams.

इस पोस्ट में कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान के पाठ 9 कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है  के नोट्स दिये गए है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 9 में है एवं सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board, CGBSE Board, MPBSE Board
TextbookNCERT — Understanding Society, India and Beyond Part I (2026-27)
ClassClass 9
SubjectSocial Science
Chapter no.Chapter 9
Chapter Nameकीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है (The Price Puzzle: What Drives the Market)
CategoryClass 9 Social Science Notes in Hindi
MediumHindi
Class 9 Social Science Chapter 9 कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है (The Price Puzzle: What Drives the Market) Notes in Hindi
Explore the topics
पाठ – 9
कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है
पाठ 9, कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है
मांग (Demand)
मांग का अर्थ:
मांग का नियम (Law of Demand):
व्यक्तिगत मांग और मांग अनुसूची:
बाज़ार मांग (Market Demand):
मांग को प्रभावित करने वाले अन्य कारक (Other Determinants of Demand):
पूर्ति (Supply)
पूर्ति का अर्थ और नियम:
बाज़ार पूर्ति (Market Supply):
पूर्ति को प्रभावित करने वाले अन्य कारक (Other Determinants of Supply):
बाज़ार संतुलन (Market Equilibrium)
क्या वास्तविक दुनिया में बाज़ार संतुलन मौजूद रहता है?
होटलों के किराए — गतिशील बाज़ार का उदाहरण:
अर्थव्यवस्था में सरकार की भूमिका
अनुचित व्यवहारों का नियमन (Regulation of Unfair Practices):
सार्वजनिक वस्तुओं की व्यवस्था (Provision of Public Goods):
सरकारी हस्तक्षेप की सीमाएं (Limitations of Government Intervention):
संक्षिप्त सार

पाठ 9, कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है

पिछले हफ्ते जो आम आपके घरवालों ने महंगे दामों में खरीदे थे, वही अब आधी कीमत पर क्यों मिल रहे हैं? सुबह के समय सब्जियां महंगी क्यों होती हैं और शाम को सस्ती क्यों हो जाती हैं? हवाई जहाज़ की एक ही सीट किसी दिन ₹3,000 की मिलती है तो किसी दिन ₹9,000 की क्यों? इन सभी सवालों का जवाब एक ही जगह छुपा है — बाज़ार में काम कर रही दो शक्तियां, यानी मांग (Demand) और पूर्ति (Supply)। कक्षा 7 के पाठ ‘बाज़ार को समझना’ में हमने सीखा था कि खरीदार और विक्रेता के बीच होने वाली बातचीत से कीमतें कैसे तय होती हैं। इस पाठ में हम मांग, पूर्ति और कीमत निर्धारण की अवधारणाओं को विस्तार से समझेंगे और यह भी देखेंगे कि वास्तविक जीवन में इनका प्रभाव कैसे दिखाई देता है।

मांग (Demand)

मांग का अर्थ:

मांग (Demand): किसी वस्तु की वह मात्रा जिसे लोग किसी निश्चित कीमत पर, अपनी आवश्यकता, पसंद, मौसम, प्रचलन (trend) और आय के अनुसार खरीदना चाहते हैं और खरीदने में सक्षम भी होते हैं, उसे उस वस्तु की मांग कहते हैं। मांग केवल किसी वस्तु को पाने की इच्छा नहीं है, बल्कि उस इच्छा के साथ-साथ उसे खरीदने की क्षमता यानी क्रय शक्ति (Purchasing Power) भी होनी चाहिए।

क्रय शक्ति (Purchasing Power): यह इस बात का माप है कि किसी मुद्रा की एक इकाई किसी निश्चित समय पर कितनी वस्तुएं खरीद सकती है।

मांग का नियम (Law of Demand):

जैसे आम के मौसम की शुरुआत में जब आम की कीमत ज़्यादा होती है, तो लोग उसे कम मात्रा में खरीदते हैं, लेकिन जब कीमत गिरने लगती है तो लोग अधिक मात्रा में आम खरीदना पसंद करते हैं। इसी तरह जब किसी वस्तु की कीमत बढ़ती है तो उसकी मांगी गई मात्रा घटती है, और जब कीमत घटती है तो मांगी गई मात्रा बढ़ती है। इसी घटना को मांग का नियम (Law of Demand) कहा जाता है, जो किसी वस्तु या सेवा की कीमत और उसकी मांगी गई मात्रा के बीच के व्युत्क्रम संबंध (Inverse Relationship) को दर्शाता है।

व्यक्तिगत मांग और मांग अनुसूची:

व्यक्तिगत मांग (Individual Demand): किसी एक उपभोक्ता द्वारा अलग-अलग कीमतों पर, बाकी सभी कारकों को स्थिर रखते हुए, खरीदी जाने वाली वस्तु की मात्रा को व्यक्तिगत मांग कहते हैं। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। आम के मौसम की शुरुआत में जब आम की कीमत ₹150 प्रति किलो थी, तब श्रीवल्ली नाम की उपभोक्ता ने केवल 1 किलो आम खरीदे। जैसे-जैसे बाज़ार में अधिक आम उपलब्ध हुए और कीमत घटकर ₹100 हुई, तो उसने 2 किलो खरीदे, और जब कीमत और गिरकर ₹50 प्रति किलो हो गई, तो उसने 3 किलो आम खरीदे। इस तरह की तालिका को मांग अनुसूची (Demand Schedule) कहा जाता है, और जब इसे ग्राफ पर दिखाया जाता है तो उसे मांग वक्र (Demand Curve) कहते हैं।

आम की कीमत (प्रति किलो)श्रीवल्ली द्वारा मांगी गई मात्रा
₹1501 किलो
₹1002 किलो
₹503 किलो

मांग वक्र (Demand Curve): इस वक्र में Y-अक्ष पर आम की कीमत (₹ में) तथा X-अक्ष पर मांगी गई मात्रा (किलो में) दिखाई जाती है। ₹150 पर 1 किलो (बिंदु A), ₹100 पर 2 किलो (बिंदु B), और ₹50 पर 3 किलो (बिंदु C) — इन तीनों बिंदुओं को मिलाने पर एक नीचे की ओर झुकी हुई रेखा DD’ बनती है, जिसे मांग वक्र कहा जाता है। यह नीचे की ओर झुकाव कीमत और मांगी गई मात्रा के बीच के व्युत्क्रम संबंध को दर्शाता है, जबकि आय, रुचि जैसे अन्य कारक स्थिर मान लिए जाते हैं।

बाज़ार मांग (Market Demand):

बाज़ार मांग (Market Demand): किसी वस्तु के लिए सभी संभावित खरीदारों द्वारा अलग-अलग कीमतों पर मांगी गई कुल मात्रा को बाज़ार मांग कहते हैं, यानी यह सभी व्यक्तिगत मांगों का योग होती है। श्रीवल्ली के अलावा दो और उपभोक्ता — एलेक्स और इसरत — की मांग को जोड़कर बाज़ार मांग निकाली जाती है, जैसा नीचे तालिका में दिखाया गया है।

कीमतQ1 (श्रीवल्ली)Q2 (एलेक्स)Q3 (इसरत)बाज़ार मांग (QD)
₹1501 किलो2 किलो3 किलो6 किलो
₹1002 किलो4 किलो6 किलो12 किलो
₹503 किलो6 किलो9 किलो18 किलो

तीनों उपभोक्ताओं की मांग (Q1+Q2+Q3) को जोड़कर बाज़ार मांग QD प्राप्त होती है। जब इन अलग-अलग कीमतों पर बाज़ार मांग को ग्राफ पर दिखाया जाता है, तो एक बाज़ार मांग वक्र DmDm’ प्राप्त होता है, जो व्यक्तिगत मांग वक्र की तुलना में अधिक चपटा (flatter) होता है — क्योंकि बाज़ार मांग में कई उपभोक्ताओं की मांग जुड़ी होती है, इसलिए कीमत में समान बदलाव से कुल मात्रा में बड़ा बदलाव आता है। जैसे कीमत ₹150 से ₹50 होने पर श्रीवल्ली की मांग केवल 2 किलो बढ़ती है, जबकि बाज़ार मांग 12 किलो बढ़ जाती है।

मांग को प्रभावित करने वाले अन्य कारक (Other Determinants of Demand):

कीमत के अलावा भी कई कारक होते हैं जो किसी वस्तु की मांग को प्रभावित करते हैं, भले ही उसकी कीमत में कोई बदलाव न हो। जैसे जब किसी लोकप्रिय स्मार्टफोन का नया मॉडल लॉन्च होता है, तो कीमत ज़्यादा होने के बावजूद लोग लंबी कतार लगाकर उसे खरीदते हैं। नीचे मांग के अन्य प्रमुख निर्धारक तत्व दिए गए हैं:

संबंधित वस्तुओं की कीमत (Price of Related Goods): किसी वस्तु की मांग उससे संबंधित अन्य वस्तुओं की कीमत में बदलाव से भी प्रभावित होती है। संबंधित वस्तुएं दो प्रकार की होती हैं —

  • स्थानापन्न वस्तुएं (Substitute Goods): ये वस्तुएं एक-दूसरे की जगह ले सकती हैं, जैसे चाय और कॉफी। अगर कॉफी की कीमत बढ़ जाए और चाय की कीमत वही रहे, तो कॉफी पीने वाले लोग चाय की ओर मुड़ सकते हैं, जिससे चाय की मांग बढ़ जाएगी। अगर श्रीवल्ली आम की बाज़ार कीमत नहीं चुका पाती, तो वह उसकी जगह केले खरीद सकती है। इस तरह जब किसी वस्तु की कीमत बढ़ती है, तो लोग उसकी सस्ती स्थानापन्न वस्तु की ओर रुख करते हैं, जिससे उस स्थानापन्न वस्तु की मांग बढ़ जाती है।
  • पूरक वस्तुएं (Complementary Goods): ये वस्तुएं आमतौर पर एक साथ उपयोग में लाई जाती हैं, जैसे स्मार्टफोन और ईयरफोन, या कार और पेट्रोल। अगर प्रिंटर की मांग बढ़ती है, तो प्रिंटर कार्टरिज की मांग भी बढ़ सकती है, भले ही कार्टरिज की कीमत वही रहे। इसी तरह अगर सिनेमा के टिकट महंगे हो जाएं, तो लोग सिनेमाघर जाना कम कर देंगे, जिससे वहां बिकने वाले पॉपकॉर्न की मांग भी घट सकती है।

संबंधित वस्तुएं (Related Goods): ऐसी वस्तुएं जिनकी मांग आपस में जुड़ी होती है, यानी एक वस्तु की कीमत या उपलब्धता में बदलाव सीधे दूसरी वस्तु की मांग को प्रभावित करता है।

उपभोक्ता की आय (Income of the Consumer): जब किसी परिवार की आय बढ़ती है, तो वे अधिक वस्तुएं खरीद सकते हैं या बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुएं चुन सकते हैं। आय बढ़ने से लोगों में खर्च करने का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे कीमत वही रहने पर भी कई वस्तुओं की मांगी गई मात्रा बढ़ जाती है।

उपभोक्ता की रुचि और पसंद (Taste and Preference of the Buyer): हर उपभोक्ता की कुछ विशेष रुचियां और पसंद होती हैं, जो उसकी मांग को तय करती हैं। जैसे श्रीवल्ली को आम बहुत पसंद हैं और वह उसे संतरे से नहीं बदल सकती, भले ही संतरे आम से सस्ते हों।

जनसंख्या का आकार और संरचना: मांग किसी देश की जनसंख्या के आकार और संरचना पर भी निर्भर करती है। भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होने के कारण, इसकी घरेलू उपभोक्ता मांग उसके आर्थिक विकास में योगदान देती है। साथ ही, जनसंख्या की संरचना भी अलग-अलग वस्तुओं की मांग तय करती है — जैसे अधिक बच्चे होने पर स्पोर्ट्स शूज़ की मांग बढ़ती है, अधिक कामकाजी वयस्क होने पर औपचारिक (formal) जूतों की मांग बढ़ती है, और अधिक बुजुर्ग होने पर आरामदायक या ऑर्थोपेडिक जूतों की मांग बढ़ जाती है।

ह्रासमान सीमांत उपयोगिता (Diminishing Marginal Utility): जब हम कोई पहला आम खाते हैं तो वह बहुत स्वादिष्ट लगता है, दूसरा भी अच्छा लगता है, लेकिन तीसरे-चौथे तक पहुंचते-पहुंचते हमारी रुचि कम होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी वस्तु की बार-बार खपत से मिलने वाली अतिरिक्त उपयोगिता (utility) घटती जाती है। इसे अर्थशास्त्र में ह्रासमान सीमांत उपयोगिता का सिद्धांत कहा जाता है। जैसे-जैसे किसी वस्तु की अगली इकाई से मिलने वाली उपयोगिता घटती है, उसके लिए भुगतान करने की इच्छा भी कम होती जाती है, इसलिए मांग घट जाती है।

मौसमी प्रभाव (Seasonality): नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किताबों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है, त्योहारों के समय मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है, और सर्दियों में स्वेटर तथा जैकेट की मांग बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग साल के अलग-अलग समय पर अलग-अलग वस्तुओं की मांग करते हैं, और यह बदलाव कीमत के बजाय मौसम, त्योहारों और सांस्कृतिक आदतों पर निर्भर करता है।

भविष्य की कीमत संबंधी अपेक्षाएं (Future Price Expectations): भविष्य में कीमत को लेकर अपेक्षाएं वर्तमान मांग को प्रभावित करती हैं, भले ही मौजूदा कीमत में कोई बदलाव न हुआ हो। अगर उपभोक्ताओं को लगे कि कीमतें आगे घटेंगी, तो वे खरीदारी टाल देते हैं, जिससे वर्तमान मांग घट जाती है। अगर उन्हें लगे कि कीमतें बढ़ेंगी, तो वे तुरंत खरीद लेते हैं, जिससे वर्तमान मांग बढ़ जाती है। जैसे लोग दिवाली या नए साल से पहले टिकाऊ वस्तुओं (durables) की खरीद इसलिए टाल देते हैं क्योंकि उन्हें त्योहारी छूट मिलने की उम्मीद होती है।

पूर्ति (Supply)

पूर्ति का अर्थ और नियम:

पूर्ति (Supply): किसी निश्चित कीमत पर विक्रेताओं द्वारा बेची जाने वाली वस्तु की वह मात्रा जिसे वे बेचने के इच्छुक और सक्षम हों, उसे पूर्ति कहते हैं। जैसे-जैसे कीमत बढ़ती है, पूर्ति की गई मात्रा भी बढ़ती है, और जैसे-जैसे कीमत घटती है, पूर्ति की गई मात्रा घट जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऊंची कीमतें उत्पादकों के लिए अधिक मुनाफे का मौका बनाती हैं, जिससे वे उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं, और नई कंपनियां भी बाज़ार में आने लगती हैं। इसी को पूर्ति का नियम (Law of Supply) कहा जाता है। व्यक्तिगत पूर्ति (Individual Supply) वह मात्रा है जो कोई एक विक्रेता अलग-अलग कीमतों पर बेचने की पेशकश करता है।

आम की कीमत (प्रति किलो)विक्रेता A द्वारा पूर्ति की गई मात्रा
₹501 किलो
₹1002 किलो
₹1503 किलो

यह तालिका दिखाती है कि कीमत बढ़ने पर विक्रेता अधिक मात्रा बेचने को तैयार होता है, जिससे एक ऊपर की ओर झुका हुआ (upward-sloping) पूर्ति वक्र (Supply Curve) बनता है — यह मांग वक्र के ठीक उलट दिशा में झुका होता है। आम के मौसम की शुरुआत में पूर्ति कम होने से आम महंगे रहते हैं, जबकि मौसम के बीच में पूर्ति बढ़ने से कीमतें गिर जाती हैं। इससे साफ पता चलता है कि कीमतें मांग और पूर्ति की परस्पर क्रिया पर निर्भर करती हैं — जब पूर्ति मांग से कम होती है, तो कीमतें बढ़ती हैं, और जब पूर्ति मांग से ज़्यादा होती है, तो कीमतें घट जाती हैं।

बाज़ार पूर्ति (Market Supply):

बाज़ार पूर्ति (Market Supply): सभी व्यक्तिगत पूर्तियों के योग को बाज़ार पूर्ति कहते हैं। मान लीजिए बाज़ार में A, B और C नाम के तीन विक्रेता अलग-अलग मात्रा में आम बेचते हैं, जिनकी पूर्ति अनुसूची इस प्रकार है:

कीमतविक्रेता Aविक्रेता Bविक्रेता Cबाज़ार पूर्ति (A+B+C=QS)
₹501326
₹10024612
₹15037818

तीनों विक्रेताओं की मात्रा (A+B+C) को जोड़कर बाज़ार पूर्ति QS प्राप्त होती है। इन मात्राओं को संबंधित कीमतों पर ग्राफ पर दिखाने से बाज़ार पूर्ति वक्र प्राप्त होता है, जो व्यक्तिगत पूर्ति वक्र की तरह ही ऊपर की ओर झुका होता है, बस उसकी सीमा अधिक बड़ी होती है।

पूर्ति को प्रभावित करने वाले अन्य कारक (Other Determinants of Supply):

संबंधित वस्तुओं की कीमत: मान लीजिए एक किसान के सामने दो विकल्प हैं। अगर गेहूं की कीमत कम है और चने की कीमत ज़्यादा है, तो वह अगले सीज़न में गेहूं की जगह अधिक चना उगाना पसंद करेगा। इस तरह किसी वस्तु की पूर्ति उस उत्पादक के लिए उपलब्ध अन्य विकल्पों की लाभप्रदता (profitability) पर भी निर्भर करती है।

बाज़ार में विक्रेताओं की संख्या: अगर बाज़ार में अधिक प्रतिस्पर्धा और उत्पादन बढ़ने से अधिक विक्रेता आ जाते हैं, तो बाज़ार पूर्ति मांग से अधिक हो सकती है, जिससे कीमतें गिर जाती हैं। इसके विपरीत, अगर बाज़ार में कम विक्रेता हों, तो पूर्ति मांग से कम रहेगी और कीमतें बढ़ेंगी।

तकनीक (Technology): तकनीक में सुधार से उत्पादन लागत घटती है, जिससे उत्पादक अधिक उत्पादन और अधिक पूर्ति कर पाते हैं। जैसे ड्रिप सिंचाई (drip irrigation) और मौसम सेंसर जैसी बेहतर तकनीकों से फसल उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे पूर्ति भी बढ़ जाती है। इसी तरह दूर के बाज़ारों तक आम पहुंचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के उपयोग से भी बाज़ार पूर्ति बढ़ती है।

भविष्य की अपेक्षाएं (Future Expectations): अगर उत्पादकों या विक्रेताओं को लगता है कि निकट भविष्य में मांग में तेज़ी आएगी, तो वे अधिक उत्पादन करेंगे, जिससे पूर्ति बढ़ेगी। इसके विपरीत अगर उन्हें कम मांग की उम्मीद है, तो वे उत्पादन घटा देंगे, जिससे पूर्ति गिर जाएगी। जैसे अगर आलू के थोक व्यापारियों को पीक सीज़न में कीमत बढ़ने की उम्मीद हो, तो वे अभी माल रोककर बाद में ज़्यादा कीमत पर बेचने के लिए इंतज़ार कर सकते हैं।

बाज़ार संतुलन (Market Equilibrium)

हर बाज़ार में खरीदार जो कीमत चुकाने को तैयार हैं और विक्रेता जो कीमत स्वीकार करने को तैयार हैं, उनके बीच एक तरह की बातचीत होती है। इसी बातचीत से कीमतें मांग और पूर्ति की परस्पर क्रिया से तय होती हैं। नीचे दी गई तालिका आमों की चुनी हुई कीमतों पर मांगी गई और पूर्ति की गई मात्रा दिखाती है — कम कीमत पर अतिरिक्त मांग (excess demand) होती है, जबकि ऊंची कीमत पर अतिरिक्त पूर्ति (excess supply) होती है।

कीमत (₹)मांगी गई मात्रा (Qd) आम (किलो में)पूर्ति की गई मात्रा (Qs) आम (किलो में)परिणाम
40386Qs<Qd — अतिरिक्त मांग (Excess Demand)
1001212Qs=Qd — बाज़ार संतुलन (Market Equilibrium)
150843Qs>Qd — अतिरिक्त पूर्ति (Excess Supply)

संतुलन कीमत (Equilibrium Price) = ₹100     संतुलन मात्रा (Equilibrium Quantity) = 12 किलो

बाज़ार संतुलन (Market Equilibrium): यह वह बिंदु है जहां किसी वस्तु या सेवा की पूर्ति, मांग के बराबर हो जाती है, यानी बाज़ार में न तो अतिरिक्त पूर्ति (surplus) होती है और न ही अतिरिक्त मांग (shortage)। ऊपर की तालिका में ₹100 की कीमत पर मांगी गई मात्रा और पूर्ति की गई मात्रा बराबर हैं — इसी बिंदु को बाज़ार संतुलन कहा जाता है। इस बिंदु पर कीमत बदलने का कोई दबाव नहीं रहता और बाज़ार ‘क्लियर’ हो जाता है, यानी न तो कमी होती है और न ही अतिरिक्तता।

अगर इसे ग्राफ पर दिखाया जाए, तो मांग वक्र DMDM’ और पूर्ति वक्र SMSM’ एक-दूसरे को बिंदु E पर काटते हैं — इसी बिंदु पर संतुलन कीमत ₹100 और संतुलन मात्रा 12 किलो होती है। ग्राफ के Y-अक्ष पर कीमत तथा X-अक्ष पर मात्रा दिखाई जाती है, और दोनों वक्रों के प्रतिच्छेदन बिंदु E पर बाज़ार संतुलन बनता है।

क्या वास्तविक दुनिया में बाज़ार संतुलन मौजूद रहता है?

सिद्धांत रूप में संतुलन, मांग और पूर्ति के प्रतिच्छेदन का बिंदु है। लेकिन वास्तविक दुनिया में बाज़ार लगातार बदलती परिस्थितियों के साथ गतिशील (dynamic) होते हैं। जैसे तकनीक, मज़दूरी, ब्याज दरों में बदलाव के साथ-साथ युद्ध, राजनीतिक घटनाएं, महामारी, मौसम और प्राकृतिक आपदाएं भी मांग और पूर्ति को बदल देती हैं। इसलिए वास्तविक दुनिया में ‘संतुलन’ कभी स्थिर नहीं रहता, बल्कि हर समय बदलता रहता है — यानी बाज़ार हमेशा एक नए संतुलन की ओर समायोजित होता रहता है, और पिछले संतुलन पर कभी पूरी तरह टिकता नहीं। उदाहरण के लिए, 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान फेस मास्क की मांग तेज़ी से बढ़ गई थी। इसके चलते पूर्ति तुरंत उस मांग को पूरा नहीं कर पाई, जिससे मास्क की कीमतें काफी बढ़ गईं। समय के साथ जब विक्रेताओं ने बढ़ी हुई मांग के अनुसार पूर्ति समायोजित की, तो कीमतें घट गईं। महामारी खत्म होने के बाद मांग और भी कम हो गई और कीमतें महामारी से पहले के स्तर पर वापस आ गईं।

होटलों के किराए — गतिशील बाज़ार का उदाहरण:

होटल हर समय अपने कमरों के लिए एक जैसी कीमत (जिसे टैरिफ भी कहते हैं) नहीं लेते। उनकी कीमतें मांग, मौसम और विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती हैं। मान लीजिए गोवा के किसी होटल में 100 कमरे हैं, तो उसका किराया इस तरह बदल सकता है:

  • ऑफ-सीज़न के सामान्य दिन (जुलाई में सोमवार): ₹1,500 प्रति रात
  • पर्यटन सीज़न का सप्ताहांत (दिसंबर में शनिवार): ₹8,000 प्रति रात
  • नए साल की पूर्व संध्या (बहुत अधिक मांग): ₹25,000 प्रति रात

अगर कोई समूह अपनी बुकिंग रद्द कर दे, तो होटल खाली कमरे जल्दी भरने के लिए रातों-रात किराए में 40 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है। होटल अपनी अधिकतम आय (Revenue) कमाने के लिए दिन में कई बार भी किराया बदल सकते हैं। यह किराया कमरे बुक होने की गति, आस-पास के होटलों के किराए, क्षेत्र में त्योहारों/सम्मेलनों/आयोजनों, मौसम के पूर्वानुमान, आने में बचे दिनों और पिछली बुकिंग के रुझानों जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है।

आय/राजस्व (Revenue): वस्तुओं या सेवाओं की बिक्री से किसी व्यवसाय द्वारा खर्च घटाने से पहले कमाई गई कुल धनराशि।

अर्थव्यवस्था में सरकार की भूमिका

आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह एक बाज़ार-आधारित, नियमित (regulated) अर्थव्यवस्था है जिसमें कीमतें मांग और पूर्ति पर निर्भर करती हैं। लेकिन बाज़ार हमेशा निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करते। बाज़ार वस्तुओं और सेवाओं का बंटवारा भुगतान करने की इच्छा और क्षमता के आधार पर करते हैं। मान लीजिए दवाइयों जैसी ज़रूरी वस्तुएं बहुत महंगी हो जाएं, तो क्या वे सबको उपलब्ध हो पाएंगी? ऐसी स्थितियों में, विशेष रूप से कमज़ोर और कम आय वाले वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए, वितरण में निष्पक्षता और समानता आवश्यक हो जाती है। इसलिए सरकार अर्थव्यवस्था में निम्नलिखित प्रमुख तरीकों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अनुचित व्यवहारों का नियमन (Regulation of Unfair Practices):

सरकार उपभोक्ताओं, श्रमिकों और उत्पादकों को शोषण और अन्याय से बचाने के लिए अनुचित व्यवहारों को नियंत्रित करती है। जैसे सरकार दवाइयों जैसी ज़रूरी वस्तुओं पर अधिकतम कीमतें (मूल्य सीमा या Price Ceiling) तय करती है ताकि अधिक कीमत वसूलने से रोका जा सके। इसी तरह सरकार श्रमिकों को उनकी मेहनत के बदले पर्याप्त मज़दूरी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम मज़दूरी तय करती है — इस निचली सीमा को मूल्य तल (Price Floor) कहा जाता है।

मूल्य सीमा (Price Ceiling): यह एक लगाया गया मूल्य नियंत्रण है जो किसी वस्तु या सेवा के लिए विक्रेता द्वारा वसूली जा सकने वाली अधिकतम कीमत तय करता है।

मूल्य तल (Price Floor): यह किसी वस्तु, सामान या सेवा के लिए ली जा सकने वाली न्यूनतम कीमत की सीमा है। मूल्य तल के प्रभावी होने के लिए इसे बाज़ार संतुलन कीमत से ऊपर तय किया जाना ज़रूरी है।

कभी-कभी बाज़ार में एक या कुछ ही विक्रेताओं का वर्चस्व होता है, जिससे वे ऊंची कीमतें वसूल सकते हैं और प्रतिस्पर्धी बाज़ार की तुलना में कम पूर्ति कर सकते हैं। इस स्थिति को एकाधिकार (Monopoly) कहा जाता है, जो उपभोक्ता कल्याण के लिए हानिकारक हो सकती है क्योंकि इसमें ऊंची कीमत, घटिया गुणवत्ता और सीमित पूर्ति जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सरकार कीमतों और पूर्ति की गई मात्रा पर नज़र रखकर ऐसी प्रथाओं को नियंत्रित करती है।

एकाधिकार (Monopoly): ऐसी बाज़ार संरचना जिसमें किसी विशेष वस्तु या सेवा की पूरी पूर्ति पर एक ही विक्रेता या उत्पादक का नियंत्रण होता है, जिसका कोई नज़दीकी स्थानापन्न नहीं होता, जिससे उसे कीमत और उत्पादन तय करने की भारी ताकत मिल जाती है।

बैंकिंग क्षेत्र के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, दूरसंचार क्षेत्र के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI), और प्रतिभूति बाज़ार के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जैसे कई नियामक बाज़ार में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं।

कोविड-19 के दौरान सैनिटाइज़र की मांग अचानक बहुत बढ़ गई थी, जिससे इनका स्टॉक खत्म होने लगा और कीमतें बहुत तेज़ी से बढ़ गईं। कुछ दुकानदारों ने जमाखोरी (Hoarding) और कालाबाज़ारी (Black Marketing) शुरू कर दी। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तु घोषित करते हुए 200 मिलीलीटर की बोतल की अधिकतम खुदरा कीमत ₹100 तय कर दी। इसके साथ ही कई कंपनियों ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया, जिससे सैनिटाइज़र जल्द ही उचित कीमतों पर व्यापक रूप से उपलब्ध होने लगे।

जमाखोरी (Hoarding): तुरंत ज़रूरत से कहीं अधिक मात्रा में व्यक्तियों, समुदायों या कंपनियों द्वारा वस्तुओं, सामान या धन का संग्रह करना, जो आमतौर पर भविष्य में कमी होने के डर, कीमत बढ़ने की आशंका या सट्टेबाज़ी (speculative) मकसद से प्रेरित होता है।

कालाबाज़ारी (Black Marketing): प्रतिबंधित या नियंत्रित वस्तुओं और सेवाओं का अवैध व्यापार।

सार्वजनिक वस्तुओं की व्यवस्था (Provision of Public Goods):

सार्वजनिक वस्तुएं (Public Goods) वे वस्तुएं और सेवाएं होती हैं जो सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लाभ के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं, जैसे सड़कें, पुल, सार्वजनिक पार्क और स्ट्रीट लाइटिंग आम इस्तेमाल के लिए दी जाती हैं; राष्ट्रीय सुरक्षा देश को बाहरी खतरों से बचाती है; सफाई व्यवस्था और नालियां रहने की स्थिति को बेहतर बनाती हैं। ये वस्तुएं आमतौर पर निजी कंपनियां इसलिए उपलब्ध नहीं कराती क्योंकि इनसे उन्हें सीधा मुनाफा नहीं मिलता।

मान लीजिए आपके इलाके में एक पार्क बनाने की ज़रूरत है। इसे बनाना महंगा है, लेकिन इससे कई परिवारों को फायदा होगा। अगर हर परिवार ₹5,000 का योगदान दे, तो पार्क बन सकता है। लेकिन कई परिवार यह सोच सकते हैं, “अगर बाकी लोग पैसे दे रहे हैं तो पार्क वैसे भी बन जाएगा, और मैं बिना पैसे दिए उसका उपयोग कर सकता हूं।” इस सोच के कारण पर्याप्त धन जमा नहीं हो पाता, और सबकी ज़रूरत होने के बावजूद पार्क कभी नहीं बन पाता। इसी वजह से जिन वस्तुओं से सबको फायदा होता है, उनके लिए सामाजिक कल्याण, आर्थिक विकास और आवश्यक सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु सरकारी व्यवस्था या फंडिंग आवश्यक हो जाती है।

सरकारी हस्तक्षेप की सीमाएं (Limitations of Government Intervention):

हालांकि बाज़ार में गड़बड़ी होने पर सरकारी नियमन ज़रूरी होता है, लेकिन इसे सावधानी से लागू करना चाहिए क्योंकि अत्यधिक सरकारी हस्तक्षेप के भी नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं:

  • कीमतों में विकृति और उत्पादकों की घटती प्रेरणा: जब सरकार बाज़ार स्तर से कम कीमत तय करती है, तो उत्पादकों की वस्तु या सेवा की पूर्ति करने की प्रेरणा कम हो सकती है। जैसे अगर बाज़ार की ताकतें गेहूं की कीमत ₹30 प्रति किलो तय करती हैं, लेकिन सरकार अधिकतम कीमत ₹20 प्रति किलो तय कर दे, तो किसानों को मुक्त बाज़ार की तुलना में कम आय मिलेगी। इससे उत्पादन घट सकता है और वस्तुओं की कमी हो सकती है।
  • अनुपालन का बोझ (Compliance Burdens): सरकारी हस्तक्षेप के लिए अक्सर व्यापक नियम, लाइसेंस, परमिट और अनुपालन प्रक्रियाएं ज़रूरी होती हैं। इससे व्यवसायों, खासकर छोटे उद्यमों को नुकसान हो सकता है और व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) प्रभावित हो सकती है। जैसे किसी छोटे रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय मंज़ूरी से जुड़ी कई अनुमतियों की ज़रूरत पड़ सकती है, जिसमें लगने वाला समय और लागत छोटे उद्यमियों को नए व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने से हतोत्साहित कर सकती है।
  • नवाचार और उद्यमिता में बाधा: भारी नियमन और मूल्य नियंत्रण नई सोच या बेहतर तकनीक में निवेश करने की प्रेरणा को कम कर देते हैं। जैसे कीमतों में विकृति की स्थिति में, अगर किसानों को पर्याप्त लाभ नहीं मिलता, तो वे बेहतर बीज, सिंचाई या तकनीक में निवेश नहीं करेंगे। इससे दीर्घकालिक उत्पादकता और उत्पादन घट जाता है।

व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business): किसी देश में व्यवसाय शुरू करना, चलाना और बंद करना कितना आसान है, इसे नियमों, प्रशासनिक दक्षता और कानूनी ढांचों के आधार पर मापा जाता है।

संक्षिप्त सार

  • मांग वह मात्रा है जिसे उपभोक्ता अलग-अलग कीमतों पर खरीदने के इच्छुक और सक्षम होते हैं। मांग का नियम व्युत्क्रम संबंध दर्शाता है — जैसे कीमत घटती है, मांगी गई मात्रा बढ़ती है। मांग आय, स्थानापन्न व पूरक वस्तुओं की कीमत, रुचि, मौसम, भविष्य की अपेक्षाओं और जनसंख्या से प्रभावित होती है।
  • पूर्ति वह मात्रा है जिसे विक्रेता अलग-अलग कीमतों पर बेचने के इच्छुक और सक्षम होते हैं। पूर्ति का नियम सीधा संबंध दर्शाता है — जैसे कीमत बढ़ती है, पूर्ति की गई मात्रा बढ़ती है। पूर्ति कीमतों, संबंधित वस्तुओं की कीमत, विक्रेताओं की संख्या, तकनीक, इनपुट लागत और मौसम जैसे अन्य कारकों पर निर्भर करती है।
  • बाज़ार संतुलन तब बनता है जब मांगी गई मात्रा, पूर्ति की गई मात्रा के बराबर हो जाती है। मूलभूत रूप से बाज़ार हमेशा बदलती परिस्थितियों — मौसम, प्रचलन, तकनीक, आय आदि — के अनुसार एक नए संतुलन की ओर समायोजित होते रहते हैं।
  • सरकार तब हस्तक्षेप करती है जब बाज़ार विफल होकर अनुचित परिणाम देते हैं (ज़रूरी वस्तुएं पहुंच से बाहर होना), सार्वजनिक वस्तुओं की कमी होती है, या एकाधिकार को बढ़ावा मिलता है। हालांकि अत्यधिक सरकारी नियमन के भी नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

We hope that class 9 Social Science Chapter 9 कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है (The Price Puzzle: What Drives the Market) Notes in Hindi helped you. If you have any queries about class 9 Social Science Chapter 9 कीमत की पहेली — बाज़ार को क्या चलाता है (The Price Puzzle: What Drives the Market) Notes in Hindi or about any other Notes of class 9 Social Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible…

Category: Class 9 Social Science Notes in Hindi

Post navigation

← अर्थशास्त्र की आधारशिला — चयन की समस्या Notes || Class 9 Social Science Chapter 8 in Hindi ||
दो बैलों की कथा (CH- 1) Detailed Summary || Class 9 Hindi गंगा (CH- 1) || →

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Download our App Now - Criss Cross Classes

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Ask Your Doubts

MORE NOTES

  • Class 10 Hindi (42)
  • Class 10 Math Notes in Hindi (15)
  • Class 10 Science Notes in Hindi (16)
  • Class 10 SST Notes in Hindi (22)
  • Class 11 Economics Notes in Hindi (14)
  • Class 11 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi (23)
  • Class 11 History Notes in Hindi (11)
  • Class 11 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 11 Political Science Notes in Hindi (20)
  • Class 11 Sociology Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Economics Notes in Hindi (20)
  • Class 12 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 12 Hindi (51)
  • Class 12 History Notes in Hindi (16)
  • Class 12 Home Science Notes in Hindi (16)
  • Class 12 Notes (21)
  • Class 12 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Political Science Notes in Hindi (19)
  • Class 12 Sociology Notes in Hindi (16)
  • Class 9 Hindi (53)
  • Class 9 Math Notes in Hindi (23)
  • Class 9 Science Notes in Hindi (28)
  • Class 9 Social Science Notes in Hindi (29)
  • Physical Education CUET (8)
  • Uncategorized (1)
© 2026 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme