Skip to content

Criss Cross Classes

Our Content is Our Power

Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • IGNOU
  • Computer
    • In Hindi
    • In English
  • Contact us
  • About us
Menu

Home » Class 12 Economics Notes in Hindi » समष्टि अर्थशास्त्र – परिचय (CH-1) Notes in Hindi || Class 12 Economics || Macro Economics Chapter 1 in Hindi ||

macro economics chapter 1 in hindi

समष्टि अर्थशास्त्र – परिचय (CH-1) Notes in Hindi || Class 12 Economics || Macro Economics Chapter 1 in Hindi ||

Posted on July 7, 2021December 26, 2021 by Anshul Gupta

पाठ – 1

समष्टि अर्थशास्त्र – परिचय

In this post we have given the detailed notes of Class 12 Economics Chapter 1 Samashti Arthshastra Parichya (Macro Economics Introduction) in Hindi. These notes are useful for the students who are going to appear in class 12 board exams.

इस पोस्ट में क्लास 12 के अर्थशास्त्र के पाठ 1 समष्टि अर्थशास्त्र परिचय (Macro Economics Introduction) के नोट्स दिये गए है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं अर्थशास्त्र विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectEconomics
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameसमष्टि अर्थशास्त्र परिचय (Macro Economics Introduction)
CategoryClass 12 Economics Notes in Hindi
MediumHindi
Class 12 Economics Chapter 1 Samashti Arthshastra Parichaya in Hindi
Class 12th (Economics) Ch 1 (Samashti Arthshastra Parichya) in Hindi | Latest Syllabus 2021 | समष्टि अर्थशास्त्र परिचय | Book – 1 |
Explore the topics
पाठ – 1
समष्टि अर्थशास्त्र – परिचय
समष्टि अर्थशास्त्र
वस्तुओं का वर्गीकरण
अंतिम वस्तुएं
अंतिम उपभोक्ता वस्तुएं
अंतिम उत्पादक वस्तुएं
मध्यवर्ती वस्तुएं
उपभोक्ता वस्तुएं
टिकाऊ वस्तुएं
अर्ध टिकाऊ वस्तुएं
गैर टिकाऊ वस्तुएं
अभौतिक वस्तुएं
पूंजीगत वस्तुएं
अंतिम वस्तुओं तथा मध्यवर्ती वस्तुओं में अंतर
मध्यवर्ती वस्तुएं
अंतिम वस्तुएं
मूल्यह्रास
निवेश
निवेश के घटक
स्थिर निवेश
माल सूची निवेश
निवेश के प्रकार
सकल निवेश
शुद्ध निवेश
स्टॉक
प्रवाह
स्टॉक तथा प्रवाह में अंतर
स्टॉक
प्रवाह
आय का चक्रीय प्रवाह
वास्तविक प्रवाह
मौद्रिक प्रवाह

समष्टि अर्थशास्त्र

    • समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र का  वह भाग है जिसमें आर्थिक मुद्दों एवं आर्थिक समस्याओं का अध्ययन समग्र अर्थव्यवस्था के स्तर पर किया जाता है। 

वस्तुओं का वर्गीकरण

    • एक अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा जाता है।

अंतिम वस्तुएं

  • वह वस्तु है जो उत्पादन की सीमा रेखा पार कर चुकी है और अपने अंतिम  उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने के लिए तैयार है अंतिम वस्तुएं कहलाती है। 
  • अंतिम वस्तुओं को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है: –
  • अंतिम उपभोक्ता वस्तुएं

    • अंतिम उपभोक्ता वस्तुएं, वह अंतिम वस्तु है जिनका उपयोग उपभोक्ताओं द्वारा किया जाता है अंतिम उपभोक्ता वस्तुएं कहलाते हैं। 
    • उदाहरण के लिए उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पैन, किताब आदि। 
    • इन वस्तुओं पर किया गया व्यय, उपभोग व्यय कहलाता है।  
  • अंतिम उत्पादक वस्तुएं

    • अंतिम उत्पादक वस्तुएं, वह अंतिम वस्तु है जिनका उपयोग उत्पादकों द्वारा किया जाता है, अंतिम उत्पादक वस्तुएं कहलाती हैं। 
    • उदाहरण के लिए मशीनरी, ट्रैक्टर आदि। 
    • अंतिम उत्पादक वस्तुओं पर किया गया व्यय, निवेश व्यय कहलाता है। 

नोट: – अंतिम वस्तुओं पर व्यय =  उपभोग  व्यय + निवेश व्यय

मध्यवर्ती वस्तुएं

  • मध्यवर्ती वस्तुएं, वह वस्तुएं है जो अभी उत्पादन की सीमा रेखा के अंदर है एवं अंतिम उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने के लिए तैयार नहीं है मध्यवर्ती वस्तुएं कहलाती है। 
  • दूसरे शब्दों में, यह वे वस्तुएं हैं जिन्हें एक फर्म द्वारा दूसरी फर्म से कच्चे माल के रूप में या पुनः बिक्री के लिए खरीदा जाता है। 

नोट: – जीडीपी की गणना करते समय केवल अंतिम वस्तुओं के मूल्य को शामिल किया जाता है 

उपभोक्ता वस्तुएं 

  • वह वस्तु जो प्रत्यक्ष रूप से मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि करती है, और जिनके अंतिम उपयोगकर्ता उपभोक्ता होते हैं, उपभोक्ता वस्तुएं कहलाती है। 
  • इन वस्तुओं का प्रयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए नहीं किया जाता।
    • उपभोक्ता वस्तुओं को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा जाता है
  • टिकाऊ वस्तुएं 

    • टिकाऊ वस्तुएं, वह वस्तु है जिनका उपयोग एक उपभोक्ता द्वारा कई वर्षों तक किया जा सकता है टिकाऊ वस्तु कहलाती है। 
    • उदाहरण के लिए
      • टीवी स्कूटर फ्रिज आदि। 
  • अर्ध टिकाऊ वस्तुएं 

    • अर्ध टिकाऊ वस्तुएं, जिन वस्तुओं का उपयोग एक उपभोक्ता द्वारा 1 वर्ष या उससे कुछ अधिक समय के लिए किया जाता है, अर्ध टिकाऊ वस्तुएं कहलाती है।  
    • उदाहरण के लिए 
      • कपड़े
  • गैर टिकाऊ वस्तुएं 

    • गैर टिकाऊ वस्तुएं,ये ऐसी वस्तुएं है जिनका केवल एक ही बार उपयोग किया जा सकता है, गैर टिकाऊ वस्तुएं कहलाती है। 
    • उदाहरण के लिए 
      • दूध, पेट्रोल आदि। 
  • अभौतिक वस्तुएं 

    • अभौतिक वस्तुएं, सेवाएं अभौतिक वस्तु यानी सेवाएं यह एक ऐसी क्रिया है जिससे उपभोक्ताओं की आवश्यकता की संतुष्टि होती है। 
    • उदाहरण के लिए
      • शिक्षक, चिकित्सक आदि। 

पूंजीगत वस्तुएं

  • पूंजीगत वस्तुएं, वह वस्तु है जिनका उपयोग उत्पादन की प्रक्रिया में कई वर्षों तक किया जाता है, पूंजीगत वस्तुएं कहलाती है।  
  • उदाहरण
    • मशीनरी, प्लांट आदि। 
  • पूंजीगत वस्तुओं की विशेषताएं 
    • इनका मूल्य उच्च होता है। 
    • प्रयोग के कारण इनका मूल्य ह्रास होता है। 
    • उत्पादन की प्रक्रिया में कई वर्षों तक उपयोग किया जाता है। 
    • यह उत्पादकों की स्थिर परिसंपत्तियों होती है। 

अंतिम वस्तुओं तथा मध्यवर्ती वस्तुओं में अंतर

  • मध्यवर्ती वस्तुएं

    • मध्यवर्ती वस्तु का उपयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है। 
    • यह वस्तु अंत उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग के लिए तैयार नहीं होती है। 
    • इन वस्तुओं में भविष्य में मूल्य वृद्धि की जाती है। 
    • इन वस्तुओं की पुनः बिक्री की जाती है। 
    • इन वस्तुओं के मूल्य को राष्ट्रीय आय की गणना में शामिल नहीं किया जाता है। 
  • अंतिम वस्तुएं 

    • अंतिम वस्तुओं का उपयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन प्रक्रिया में नहीं किया जाता है। 
    • यह वस्तु अपनी अंतिम उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग के लिए तैयार होती है। 
    • इन वस्तुओं में भविष्य में मूल्य वृद्धि नहीं की जाती। 
    • इन वस्तुओं की पुनः बिक्री नहीं की जाती। 
    • इन वस्तुओं के मूल्य को राष्ट्रीय आय की गणना में शामिल किया जाता है।

नोट: –

  • एक वस्तु मध्यवर्ती वस्तु एवं अंतिम वस्तु दोनों हो सकती है। 
  • उदाहरण के लिए: – दूध 
  • यदि दूध का उपयोग एक उपभोक्ता द्वारा किया जाता है तो उसे अंतिम वस्तु माना जाएगा। 
  • इसके विपरीत यदि इस दूध से पनीर बनाकर बेचा जाता है तो दूध को मध्यवर्ती वस्तु माना जाएगा।

मूल्यह्रास

  • मूल्यह्रास का अभिप्राय, स्थिर परिसंपत्तियों के उपयोग के कारण उनके मूल्य में होने वाली हानि से है। 
  • इसे स्थिर पूंजी का उपभोग भी कहा जाता है। 
  • किसी भी परिसंपत्ति का मूल्यह्रास निम्नलिखित कारणों से होता है: –
    • सामान्य टूट-फूट
    • आकस्मिक हानि
    • प्रत्याशित अप्रचलन
      • तकनीक में परिवर्तन
      • मांग में परिवर्तन

नोट: – मूल्यह्रास में अप्रत्याशित अप्रचलन को शामिल नहीं किया जाता क्योंकि अप्रत्याशित अप्रचलन प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक मंदी जैसी स्थितियों के कारण होता है और इसे पूंजीगत हानि माना जाता है। 

निवेश

एक लेखा वर्ष के दौरान पूंजी के स्टाफ में होने वाली वृद्धि को निवेश कहा जाता है इसे पूंजी निर्माण भी कहते हैं।  

  • निवेश के घटक

    • स्थिर निवेश 

      • स्थिर निवेश एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादकों की स्थिर परिसंपत्तियों के स्टॉक में होने वाली वृद्धि को स्थिर निवेश कहा जाता है।  
    • माल सूची निवेश

      • एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादकों के माल सूची स्टॉक में होने वाली वृद्धि  को माल सूची निवेश कहा जाता है। 
      • इसमें निम्नलिखित मदें शामिल होती हैं: –
        • तैयार वस्तुएं 
        • अर्ध तैयार वस्तुएं 
        • कच्चा माल
  • निवेश के प्रकार

    • सकल निवेश  

      • एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादक द्वारा परिसंपत्तियों और माल सूची स्टॉक को खरीदने के लिए किया गया कुल व्यय सकल निवेश कहलाता है। 
    • शुद्ध निवेश 

      • शुद्ध निवेश उत्पादक द्वारा किए गए सकल निवेश की मात्रा में मूल्यह्रास को घटाने के बाद प्राप्त निवेश की मात्रा शुद्ध निवेश कहलाती है। 

शुद्ध निवेश = सकल निवेश – मूल्यह्रास 

स्टॉक

  • वे मात्राएं जिन्हें समय के एक निश्चित बिंदु पर मापा जाता है तो स्टॉक कहलाती हैं
  • उदाहरण के लिए
    • किसी विशेष दिन आपके बैंक खाते में जमा पैसे

प्रवाह

  • वह मात्राएं जिन्हें समय की एक अवधि के आधार पर मापा जाता है उन्हें प्रवाह कहते हैं
  • उदाहरण के लिए
    • प्रतिमाह आय, प्रतिवर्ष किए जाने वाले निवेश

स्टॉक तथा प्रवाह में अंतर

 

  • स्टॉक

    • वे मात्राएं जिन्हें समय के एक निश्चित बिंदु पर मापा जाता है तो स्टॉक कहलाती हैं
    • स्टॉक समय के एक बिंदु से संबंधित होता है उदाहरण के लिए एक निश्चित दिन आपके खाते में जमा राशि
    • स्टॉक का कोई समय काल नहीं होता
    • स्टॉक की गणना समय के एक बिंदु पर की जाती है
    • उदाहरण :  संपत्ति, मुद्रा की पूर्ति, बैंक जमाए आदि
  • प्रवाह

    • वह मात्राएं जिन्हें समय की एक अवधि के आधार पर मापा जाता है उन्हें प्रवाह कहते हैं
    • प्रवाह समय की अवधि से संबंधित होता है उदाहरण के लिए प्रतिमाह उत्पादन
    • प्रवाह का समय काल होता है
    • प्रवाह की गणना समय की अवधि के आधार पर की जाती है
    • उदाहरण : प्रतिमाह आय, मुद्रा का व्यय आदि 

 

आय का चक्रीय प्रवाह

  • प्रत्येक अर्थव्यवस्था में होने वाली आर्थिक क्रियाओं के कारण उत्पादन, आय और व्यय का प्रवाह हमेशा चलता रहता है
  • उत्पादन आय को जन्म देता है, आय के फलस्वरूप वस्तुओं और सेवाओं की मांग की जाती है तथा मांग को पूरा करने के लिए व्यय किया जाता है अर्थात आय, व्यय को जन्म देती है और व्यय आगे उत्पादन को जन्म देता है इस तरह से यह प्रवाह लगातार चलता रहता है

aaye ka chakriya pravaah

 

वास्तविक प्रवाह

  • वास्तविक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बीच होने वाले वस्तुओं और सेवाओं के प्रवाह से है

aaye ka vaastavik pravaah


मौद्रिक प्रवाह

  • मौद्रिक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बीच होने वाले मुद्रा के प्रभाव से है यह वस्तुओं और सेवाओं के बदले किया जाता है

aaye ka maudrik pravaah

 

 

We hope that class 12 Economics Chapter 1 Samashti Arthshastra Parichya (Macro Economics Introduction) notes in Hindi helped you. If you have any query about class 12 Economics chapter 1 Samashti Arthshastra Parichya (Macro Economics Introduction) notes in Hindi or about any other notes of class 12 Economics in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible…

Category: Class 12 Economics Notes in Hindi

Post navigation

← भूगोल एक विषय के रूप में (CH-1) Notes in Hindi || Class 11 Geography Book 1 Chapter 1 in Hindi ||
संविधान : क्यों और कैसे (CH-1) Notes in Hindi || Class 11 Political Science Book 2 Chapter 1 in Hindi || →

4 thoughts on “समष्टि अर्थशास्त्र – परिचय (CH-1) Notes in Hindi || Class 12 Economics || Macro Economics Chapter 1 in Hindi ||”

  1. Akash Garg says:
    April 17, 2022 at 3:14 pm

    Aise hi orr bna do sir mai cuet ki tyarri kr raha hu or mai kya kaffi bacche kr rahe hai agr app notes bna doge to apki bhot kripya hogi

    Reply
  2. Krishna says:
    February 12, 2023 at 7:39 pm

    Very nice

    Reply
  3. Krishna says:
    February 12, 2023 at 7:40 pm

    Microeconomics and macro economics

    Reply
  4. Krishna says:
    February 12, 2023 at 7:41 pm

    Macro economics

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Ask Your Doubts

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

MORE NOTES

  • Class 10 Hindi (42)
  • Class 10 Math Notes in Hindi (15)
  • Class 10 Notes (0)
  • Class 10 Science Notes in Hindi (16)
  • Class 10 SST Notes in Hindi (0)
  • Class 11 Economics Notes in Hindi (14)
  • Class 11 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi (23)
  • Class 11 History Notes in Hindi (11)
  • Class 11 Notes (0)
  • Class 11 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 11 Political Science Notes in Hindi (20)
  • Class 11 Sociology Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Economics Notes in Hindi (20)
  • Class 12 Geography Notes in Hindi (23)
  • Class 12 Hindi (51)
  • Class 12 History Notes in Hindi (16)
  • Class 12 Home Science Notes in Hindi (12)
  • Class 12 Notes (15)
  • Class 12 Physical Education Notes in Hindi (10)
  • Class 12 Political Science Notes in Hindi (19)
  • Class 12 Sociology Notes in Hindi (16)
  • Class 9 Hindi (41)
  • Class 9 Math Notes in Hindi (15)
  • Class 9 Notes (0)
  • Class 9 Science Notes in Hindi (15)
  • Class 9 Social Science Notes in Hindi (20)
  • CUET 2025 (0)
  • Physical Education CUET (8)
  • Uncategorized (6)

Other Notes

  • Unit 8 Physical Education CUET UG 2028 Notes in Hindi
  • Unit 7 Physical Education CUET UG 2027 Notes in Hindi
  • Unit 6 Physical Education CUET UG 2026 Notes in Hindi
  • Unit 5 Physical Education CUET UG 2025 Notes in Hindi
  • Unit 4 Physical Education CUET UG 2025 Notes in Hindi
  • Unit 3 Physical Education CUET UG 2025 Notes in Hindi
  • Unit 2 Physical Education CUET UG 2025 Notes in Hindi
  • Unit 1 Physical Education CUET UG 2025 Notes in Hindi
  • कुटज (CH- 21) Detailed Summary || Class 12 Hindi अंतरा (CH- 21) ||
  • गाँधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात (CH- 16) Detailed Summary || Class 12 Hindi अंतरा (CH- 16) ||
  • संवदिया (CH- 15) Detailed Summary || Class 12 Hindi अंतरा (CH- 15) ||
  • सुमिरिनी के मनके (CH- 13) Detailed Summary || Class 12 Hindi अंतरा (CH- 13) ||
  • प्रेमघन की छाया – स्मृति (CH- 12) Detailed Summary || Class 12 Hindi अंतरा (CH- 12) ||
  • भारत में खाद्य सुरक्षा Notes || Class 9 Social Science (Economics) Chapter 4 in Hindi ||
  • निर्धनता एक चुनौती Notes || Class 9 Social Science (Economics) Chapter 3 in Hindi ||
  • संसाधन के रूप में लोग Notes || Class 9 Social Science (Economics) Chapter 2 in Hindi ||
  • पालमपुर गाँव की कहानी Notes || Class 9 Social Science (Economics) Chapter 1 in Hindi ||
  • आधुनिक विश्व में चरवाहे Notes || Class 9 Social Science (History) Chapter 5 in Hindi ||
  • वन्य समाज और उपनिवेशवाद Notes || Class 9 Social Science (History) Chapter 4 in Hindi ||
  • नात्सीवाद और हिटलर का उदय Notes || Class 9 Social Science (History) Chapter 3 in Hindi ||
© 2025 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme